कंपनी करती है सौर पैनल स्थापित
आरईएससीओ कंपनी उपभोक्ता की संपत्ति पर सौर पैनल स्थापित करती है और उसका प्रबंधन करती है। उपभोक्ता केवल उपयोग की गई बिजली के लिए भुगतान करता है। इस मॉडल में उपभोक्ता को सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने के लिए कोई अग्रिम निवेश नहीं करना पड़ता है। यूटिलिटी-लेड एग्रीगेशन एक मॉडल है जिसमें बिजली वितरण कंपनियां घरों की छतों पर सौर ऊर्जा सिस्टम स्थापित करती हैं।
तीन वर्षों में 2.3 लाख घरों का लक्ष्य
इस योजना के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। अगले तीन वर्षों में 2.3 लाख घरों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम ने दावा किया कि हर छत एक बिजलीघर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे हर नागरिक स्वच्छ ऊर्जा के भविष्य का भागीदार बन सकेगा।