फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिले दो बरात घर, विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने किया उद्घाटन

सार

इस मौके पर स्थानीय नागरिक और आरडब्ल्यूए के सदस्य भी मौजूद थे। क्षेत्रवासियों ने कहा कि इस सुविधा के मिलने से इलाके के लोगों को बहुत लाभ होगा।
विज्ञापन
विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने किया बरात घर का उद्घाटन - फोटो : twitter.com/ramvirbidhuri
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरपुर विधानसभा के लोगों को दो नया बरात घर मिल गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने रविवार को इसका उद्घाटन किया। साथ ही चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम जल्द से जल्द पूरा करें।

विज्ञापन


बिधूड़ी ने बदरपुर और मोहन बाबा नगर जी ब्लॉक में दो बरात घरों के साथ ही ताजपुर पहाड़ी क्षेत्र में एक पार्क का उद्घाटन किया। इस मौके पर बिधूड़ी ने बताया कि बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में एक भी पार्क नहीं था। अब इस क्षेत्र में 23 पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इसके अलावा बच्चों के खेलने के लिए भी पार्क विकसित हो रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि इलाके में चार बरात घरों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है जिसमें से बदरपुर और मोहन बाबा नगर के बारात घर को जनता को सौंप दिया गया है। जैतपुर गांव में नया बरातघर भी बनाया जा रहा है। निर्माणाधीन बरात घरों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर स्थानीय नागरिक और आरडब्ल्यूए के सदस्य भी मौजूद थे। क्षेत्रवासियों ने कहा कि इस सुविधा के मिलने से इलाके के लोगों को बहुत लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें