फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज की पत्नी-बेटे को बचाने की बजाय वीडियो बनाते रहे राहगीर, कोई नहीं आया मदद के लिए

Sat, 13 Oct 2018 10:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
गुरुग्राम हत्या
विज्ञापन

सेक्टर-49 स्थित आर्केडिया मार्केट में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पत्नी और बेटे पर दिनदहाड़े फायरिंग की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। गनमैन महिपाल की ओर से सरेराह फायरिंग से बचने के लिए रेणु और ध्रुव ने चिल्लाते हुए मदद मांगी, लेकिन कोई भी मददगार आगे नहीं आया। प्रत्यक्षदर्शी मदद की बजाय वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। इसके बाद भरी भीड़ में आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गया। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने घायलों को ऑटो में डालकर अस्पताल तक पहुंचाया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वीकेंड होने और नवरात्र पर खरीदारी को लेकर आर्केडिया मार्केट में भारी भीड़ थी। अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर लोग पहले तो कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर बाहर निकले। लोगों ने बताया कि गनमैन ने युवक को गोली मारने के बाद अधमरी हालत में सड़क से उठाकर गाड़ी में डालने की नाकाम कोशिश की। इस घटना का कई लोग वीडियो बनाते रहे। भय के मारे किसी ने भी गनमैन को पकड़ने की कोशिश तक नहीं की। एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना था कि जब फायर करने वाला शख्स लड़के को जख्मी हालत में गाड़ी में डाल रहा था तो उसके हाथ में पिस्टल थी। चेहरे पर गुस्सा था। ऐसे में उसके पास जाने से सभी डर रहे थे, कि कहीं वह गोली न चला दें। भीड़ की तरफ देखने की बजाय वह लड़के को गाड़ी में डालने में लगा हुआ था।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जज
न्यायधीश कृष्णकांत शर्मा को जब आरोपी ने वारदात की सूचना दी तब वह मीटिंग में बैठे थे। सूचना मिलते ही वह पार्क अस्पताल पहुंच गए। उनके साथ अन्य न्यायधीश व अधिवक्ता भी अस्पताल पहुंच गए। मामले की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें