फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से मिली राहत!: हवा ने बदली राजधानी की फिजा, नोएडा-गाजियाबाद का कैसा हाल? जानें AQI

Mon, 16 Nov 2026 08:13 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को प्रदूषण के स्तर में सुधार देखने को मिला है। सुबह के समय दिल्ली का एक्यूआई 218 दर्ज किया गया। नोएडा का एक्यूआई 179 और गाजियाबाद का 181 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
दिल्ली प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई दिनों से प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर को सोमवार को मौसम ने कुछ राहत दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सोमवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 218 दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार सुबह एक्यूआई 351 दर्ज किया गया था और शुक्रवार सुबह 403 एक्यूआई था। वहीं, आज सुबह नोएडा का एक्यूआई 179 और गाजियाबाद का 181 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।

विज्ञापन


दिल्ली में कहां कितना एक्यूआई?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सोमवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के अलीपुर में 204, आनंद विहार में 206, अशोक विहार 210, आया नगर 231, बदरपुर 191, बवाना 223, चांदनी चौक 272, डीटीयू 258, द्वारका सेक्टर-8 में 213 एक्यूआई दर्ज किया गया।

वही, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 214, आईटीओ 269, आईआईटी दिल्ली में 259, जहांगीरपुरी 242, लोधी रोड 156, मुंडका 251, नरेला 206, नॉर्थ कैंपस 260, ओखला फेज-2 में 191, पटपड़गंज में 192, पंजाबी बाग 280, रोहिणी 219, विवेक विहार 220 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन


नोएडा में कहां कितना दर्ज किया गया एक्यूआई
सीपीसीबी के सोमवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 110 में 220, सेक्टर 116 में 158, सेक्टर 125 में 166, सेक्टर 150 में 168, सेक्टर-1 में 154, सेक्टर 39 में 125, सेक्टर 62 में 262 एक्यूआई दर्ज किया गया।

गाजियाबाद में कहां कितना एक्यूआई
सीपीसीबी के सोमवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, गोविंदपुरम में 86, इंदिरापुरम में 162, लोनी में 256 , संजय नगर में 164, वसुंधरा में 185 और वेव सिटी में 171 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें