फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत के बाद राहतः लूट का शिकार हुए आम की रेहड़ी वाले को लोगों ने दिए पांच हजार

Sun, 24 May 2020 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
लानत भरी वारदात... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जगतपुरी थाना क्षेत्र में बीते दिन आम की रेहड़ी लगाने वाले आसिफ नामक व्यक्ति से हुई लूटपाट के बाद उसकी मदद के लिए कई लोग सामने आए हैं। अब तक उसे पांच हजार रुपये की मदद की गई है। इसके साथ ही अन्य लोग भी उसकी मदद के लिए पहुंच रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दो दिन पहले चंद्र नगर इलाके में रेहड़ी लगाने वाले आसिफ की आम की पेटियों को कुछ युवकों ने लूट लिया था। कुछ युवकों ने आसिफ के पास पहुंच रेहड़ी वालों को कोरोना का कारण बता उसे रेहड़ी हटाने के लिए कहा था। इसके बाद लूटपाट करने लगे थे। 

इस बीच किसी व्यक्ति ने लूट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। आसिफ ने बताया कि वह मूल रूप से फरुखाबाद के रहने वाले हैं और पिछले 15 सालों से दिल्ली में किराए पर रहकर आम की रेट लगा गुजारा बसर करते हैं। 
विज्ञापन


उनके परिवार में एक बेटी और दो बेटे हैं। तीनों की उम्र 10 वर्ष से कम है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण आर्थिक हालत और खराब हो गई थी इसको देखते हुए फिर काम शुरू किया था, लेकिन कुछ युवकों ने अभद्र व्यवहार कर मेरा सारा माल लूट लिया। हालांकि, कुछ फरिश्ते बनकर भी आए हैं जिन्होंने मदद की पेशकश की है और ईद से पहले मुझे ईदी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें