फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकवान फेस्टिवल में लोगों ने जमकर मनाया क्रिसमस, डिप्टी सीएम ने लिया व्यंजनों का स्वाद

Wed, 26 Dec 2018 02:39 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Manish sisodiya - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के पकवान फेस्टिवल में मंगलवार को लोगों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के साथ क्रिसमस का पर्व भी उत्सुकता के साथ मनाया। इस बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी फेस्टिवल का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कई स्टाल पर व्यंजनों को चखा और लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।  

विज्ञापन

  
नेशनल स्टूडेंट टैलेंट एसोसिएशन और दिल्ली सरकार के सौजन्य से बाबा खड़ग सिंह मार्ग स्थित इंपोरिया कॉम्पलेक्स में दिल्ली का पकवान फेस्टिवल जारी है। मंगलवार को क्रिसमस के मौके पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यहां पहुंचकर व्यंजनों को चखा और उनकी प्रशंसा की।

उत्सव में दूध के झाग से बनी दौलत की चाट उन्हे बेहद पसंद आई। उन्होंने यहां चाट का स्वाद चखा और लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाई। इसी बीच उन्होंने अफगानिस्तान के मेवे भी चखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फेस्टिवल में राजस्थान की दूध जलेबी, अमृतसरी नान, फ्लेक्स सीड्स के गोल गप्पे, बेडमी पूरी, तंदूरी चाय, रबड़ी-जलेबी, फलों की कुल्फी और जाफरान पुलाव समेत अन्य व्यंजनों का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।
      
इस मौके पर एनएसटीए अध्यक्ष मनमीत सिंह ने कहा कि दिल्ली के लोगों को एक ही स्थान पर दिल्ली समेत देश के अन्य शहरों के पकवान खाने का मौका देने के उद्देश्य से इस फेस्टिवल का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि क्रिसमस की शाम के मौके पर निजामी ब्रदर्स ने अपनी म्यूजिकल पेशकश से फेस्टिवल में चार चांद लगा दिए। खास बात यह रही कि यहां दर्शकों को भी मंच पर गाने और नाचने का मौका मिला। इस बीच फेस्टिवल का माहौल और खुशगवार हो गया। फेस्टिवल 31 दिसंबर तक जारी रहेगा।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें