फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरा बेटा नालायक और चोर है उसे गिरफ्तार करो’, पिता की पुलिस से गुहार

Wed, 26 Dec 2018 02:06 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में एक पिता ने अपने 18 वर्षीय बेटे को नालायक और चोर बताकर उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर गिरफ्तार करने की मांग की है। पिता का आरोप है कि बुरी संगत में पड़कर उसके बेटे ने मां के खाते से 13 लाख रुपये निकलवा लिए।

विज्ञापन


घर में रखे 50 हजार रुपये भी चुराए। बाद में अपने कपड़े, कार और सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र लेकर फरार हो गया। बेटे से संपर्क करने का प्रयास किया, तो उसने कहा कि उसे ढूंढने की कोशिश न करें। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पिता परिवार के साथ डोरीवालान करोलबाग में रहते हैं। वह एक मंत्रालय में ऊंचे पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी भी नौकरी करती है। उनका 18 वर्षीय बेटा पूसा रोड स्थित एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने ढूंढने की कोशिश न करने के लिए कहा।

19 दिसंबर की शाम को अचानक बेटा गायब हो गया। परिवार ने उसकी तलाश की, तो उसका पता नहीं चला। इस दौरान पता चला कि घर की अलमारी में रखे 50 हजार रुपये गायब हैं। इसके अलावा मां के खाते से 13 लाख रुपये निकाले गए हैं। वहीं घर से कार व उसके कागजात के अलावा बेटा अपने कपड़े व अन्य सामान के साथ गायब है।

शिकायत में पिता ने आरोप लगाया कि बेटे की एक लड़की और आवारा लड़कों से दोस्ती है। बेटा पहले भी घर से 20 हजार के अलावा एक बार 50 हजार रुपये चोरी कर अपने आवारा दोस्त को दे चुका है।

बेटे के गायब होने के बाद पिता ने लड़की से संपर्क किया, तो उसने कुछ पता होने से इंकार कर दिया। इधर, लड़की से बातचीत करने के कुछ ही देर बाद बेटे का कॉल आ गया और उसने ढूंढने की कोशिश न करने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें