कोरोनावायरस का मटन व मछली की बिक्री पर डंक लग चुका है। यही कारण है कि इस बार मटन व मछली की बिक्री कम हो गई है। जिससे दुकानादरों के माथे पर मंदे हुए व्यापार को लेकर चिंता की लकीरें खींच गई हैं। कोरोना के डर के कारण लोग मटन व मछली की खरीदारी करने से भी परहेज कर रहे हैं।
गोल मार्केट स्थित दुकानदार मोहम्मद आसिम ने बताया कि होली के आसपास हर बार मटन की अच्छी खासी बिक्री हो जाती है। ऐसे में इसके लिए काफी पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं, लेकिन कोरोना के डर के कारण इस बार बिक्री पर करीब 30 फीसदी तक असर पड़ा है। व्यापारी ने बताया कि अमूमन पंजाब, गुजरात व हरियाणा के पाल्यूट्री फॉर्म से माल मंगाया जाता है, लेकिन इन दिनों खपत करने में मुश्किल हो रही है। यही कारण है कि अभी कम ही माल मंगाया जा रहा है। हालांकि, अभी मटन का दाम 600 रुपये किलो है। वहीं, जामा मस्जिद स्थित दुकानदार वसीम ने बताया कि कोरोना
के डर के कारण लोग मटन की खरीदारी से परहेज कर रहे हैं। इस कारण अभी पीछे से माल नहीं मंगाया जा रहा है। इससे पूरा उद्योग बाजार प्रभावित है।
डर-डर कर मटन खरीद रहे लोग
दुकानदारों ने बताया कि जो कुछ लोग मटन की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं तो वे भी डर डर कर मटन खरीद रहे हैं। खरीदार दुकानदारों से पहले मटन के बारे में अच्छे से जानकारी लेकर रहे हैं। वहीं, दुकानदारों का कहना है कि कई खरीदार मुंह पर मास्क लगाकर बिक्री करने की भी सलाह दे रहे हैं। जिनसे मटन में कोरोनावायरस न फैले।