फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातोंरात बना दिया ग्रीन बेल्ट पर शराब का ठेका, सुबह लोगों ने जड़ा ताला

Sun, 18 Jun 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
Liquor
विज्ञापन
बाईपास रोड स्थित सेक्टर 30 की ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर रातोंरात शराब का ठेका बना दिया गया। आईपी कॉलोनी के लोगों को सुबह जब इसकी जानकारी मिली तो हंगामा खड़ा हो गया। कॉलोनी के गुस्साए लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ठेके पर ताला जड़ दिया। लोगों का गुस्सा बढ़ते देख पुलिस ने दोपहर को ठेका शिफ्ट कराया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


दरअसल, बाईपास रोड पर श्रमिक विहार के पास शराब का ठेका खोला गया था लेकिन श्रमिक विहार के लोगों का इसको लेकर लगातार विरोध जारी थी। शराब का ठेका खुलने के विरोध में लोगों ने कई बार प्रदर्शन किया। ठेका संचालक ने लोगों का विरोध देख ठेके के लिए बनाई गई शेड को सेक्टर 30 की ग्रीन बेल्ट में रखवा दिया। 

रातोंरात शराब का ठेका तैयार कर दिया गया। सुबह करीब आठ बजे आईपी कॉलोनी के लोग एकत्रित होकर ग्रीन बेल्ट में बनाए गए ठेके का विरोध करने के लिए पहुंच गए। लोगों ने ठेके के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। स्थानीय निवासी शिवम शर्मा ने बताया कि इसकी सूचना स्थानीय चौकी को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कॉलोनिवासियों और ठेका संचालक के बीच बातचीत करा मामला सुलझाने का भरोसा दिलाया। इससे स्थानीय लोगों में रोष बढ़ गया और ठेके पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर ग्रीन बेल्ट पर कब्जा किया गया है। ठेका संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों का आरोप था कि ठेके का शेड रखने के लिए ग्रीन बेल्ट की हरियाली को भी नुकसान पहुंचाया गया है। रातोंरात ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर लिया गया और पुलिस को पता तक नहीं चला। राहुल, लोकेश, नीरज, गौरव आदि का कहना था कि यहां ठेका बनने से कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ जाएगी। ठेके के विरोध में स्थानीय लोगों ने थाने में शिकायत देने के बाद पुलिस आयुक्त कार्यालय जाकर शिकायत दी। दोपहर करीब एक बजे क्रेन की मदद से ठेके को ग्रीन बेल्ट से हटवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें