फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग मां ने दिन में लाइट जलाने से रोका तो बहू ने खींचे बाल, बेटे ने की बेरहमी से पिटाई

Sun, 18 Jun 2017 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक 62 साल की बुजुर्ग महिला की उसके बेटे और बहू द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने बेटे को दिन में कमरे की लाइट जलाने से रोका था। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कविता (62) परिवार के साथ 11 ब्लॉक कल्याणपुरी में रहती हैं। परिवार में बेटा सुनील व बहू बॉबी है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उनका बेटा घर पहुंचा और दिन में लाइट जलाने लगा। कविता ने बेटे से कहा कि दिन में लाइट जलाने से बिजली का बिल ज्यादा आएगा। 

इसी बात पर सुनील भड़क गया। इसी दौरान उसकी पत्नी बॉबी भी आ गई। बॉबी ने कविता के बाल पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया। इसी दौरान आरोपी सुनील व बॉबी ने मां को पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने कविता से कहा कि अगर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी तो वह उसे जान से मार देंगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कविता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें