फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत : विरोध करना पड़ा भारी, 15 लोग अरेस्ट; 150-200 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 22 Jan 2018 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
padmavat - फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन

पद्मावत फिल्म के  रिलीज होने की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे ही राजपूत संगठन आक्रोशित होते जा रहे हैं। रविवार को राजपूत समुदाय के सैकड़ों युवाओं ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे व ग्रेटर नोएडा के वेनिस व ओमेक्स मॉल पर जमकर बवाल किया और कई जगहों पर आग भी लगा दी।

विज्ञापन


वहीं, नोएडा के डीएनडी टोल प्लाजा पर पहुंचकर केबिनों में तोड़फोड़ करते हुए सड़क पर टायर और बेरिकेडिंग उपकरणों को आग के हवाले कर दिया।

करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 150-200 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

padmavat - फोटो : लाल सिंह
राजपूत संगठनों से जुड़े लोगों ने रविवार को परी चौक पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा था और फिल्म के रिलीज होने पर रोक लगाने की मांग की थी।

युवाओं ने परी चौक को जाम करने का प्रयास किया तो पुलिस-प्रशासन ने उन्हें वहां से आगे बढ़ा दिया। इसके बाद सैकड़ों युवाओं का काफिला कार और बाइक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को करीब तीस मिनट तक घेरते हुए नोएडा पहुंच गए और डीएनडी पर पहुंचकर जमकर बवाल काटा।

लोहे के स्टापरों को लेकर उन्हीं से डीएनडी के टोल पर बने 10-12 केबिनों को तोड़ दिया गया। केबिनों में बैठे कर्मचारियों ने वहां से किसी तरह भागकर जान बचाई। कई कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन

padmavat - फोटो : लाल सिंह
रोड जाम करने के लिए आक्रोशित युवाओं ने टायर और बेरिकेडिंग के उपकरणों को बीच रास्ते में डालकर आग के हवाले कर दिया। युवाओं ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले।

हालांकि, कई कैमरों में युवाओं की सारी हरकत कैद हो गई। इससे करीब 1 घंटे तक डीएनडी पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जो मिला उसी पर लाठी भांजकर और गिरफ्तार कर लिया।

'पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है और कुछ वाहनों को भी कब्जे में लिया है। करीब 150-200 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया के माध्यम से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और उन्हीं के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।' - अभिनंदन, एएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें