फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ तस्करी : आरोपियों ने किया पुलिस कर्मियों की हत्या का प्रयास, गौवंश के कारण लोग थे खासे उत्तेजित

Mon, 25 Sep 2017 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हथीन
विज्ञापन
demo pic - फोटो : bureau
विज्ञापन
कथित रूप से वध के लिए ट्रक में भरकर ले जाये जा रहे गौवंश की सूचना पर मिंडकोला में भारी भीड एकत्रित हो गई। हथीन के एसएचओ देवेंद्र सिंह ने उत्तेजित लोगों को शांत किया तथा इस मामले में अरेस्ट किये गये दो लोगों को बचाया।
विज्ञापन


 

demo pic - फोटो : अमर उजाला
उक्त गिरफ्तार दोनों ने ट्रक को पुलिस नाका तोडकर पुलिस पार्टी पर चढाकर हत्या करने तक का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। आसपास के लोगों को सूचना मिल गई तथा लोगों के सहयोग से दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास एवं गौ हत्या बंदी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

demo pic - फोटो : amar ujala
एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि केएमपी पर मिंडकोला पुलिस चौकी का नाका है। एक ट्रक जिसे एसपीओ सूरजपाल एवं एएसआई महावीर सिंह ने रोका तो ट्रक ड्राईवर ने नाके को तोडते हुए पुलिसकर्मियों पर ही ट्रक चढाकर भागने का प्रयास किया। जैसे-तैसे पुलिस  कर्मचारियों ने जान बचाई तथा बाइकों एवं अन्य माध्यमों से ट्रक का पीछा किया।

 

demo pic - फोटो : अमर उजाला
इसकी सूचना इलाके के लोगों को लग गई, भीड भी उनके पीछे लग गई। आखिरकार दोनों आरोपी अरेस्ट कर लिये गये। गौवंश की सूचना के कारण लोग खासे उत्तेजित थे। एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बाहर से पुलिस बल बुलाकर तथा लोगों को समझाकर शांत किया।

 
विज्ञापन

प्रतीकात्मक चित्र
एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि अरेस्ट किये गये युवकों के नाम सावेज निवासी पलतेहडी थाना गढी पुख्ता जिला शामली, उत्तर प्रदेश एवं वाजिद हैं। दोनों ने बताया कि उक्त गौवंश को वे तौशाम जिला भिवानी से लेकर आये हैं तथा उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। इन दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रक से 6 गाय, 8 जिंदा बैल तथा एक मृत बैल बरामद हुआ है। जिंदा गौवंश को बहीन की कान्हा गौशाला में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें