फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बांध रोड पर गंदा पानी भरने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने वाले लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-15 पार्ट-2 के बांध रोड पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। यह समस्या पिछले करीब 15 दिनों से बनी हुई है। सीवर का गंदा पानी सड़क पर जमा होने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। खासतौर पर स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

लंबे समय से पानी जमा होने से सड़क पर फिसलन की स्थिति बन गई है। इससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के हादसे का खतरा बढ़ रहा है। निवासी एसपी राणा, अरुण बंसल ने बताया कि रोजाना का सामान लाने के लिए भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। पानी से उठने वाली बदबू और गंदगी के कारण बीमारियों का डर बना हुआ है। सेक्टर-15 पार्ट 2 के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह और उपाध्यक्ष राजेंद्र का कहना है कि कई बार समस्या के बारे में प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। लोगों ने नगर निगम से जल्द सीवर की सफाई कराकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें