फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीनबाग और जामिया में लोगों को आशंका, मतगणना के बाद प्रदर्शन को करा दिया जाएगा खत्म

Mon, 10 Feb 2020 08:39 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
शाहीन बाग प्रदर्शन में बैठीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली में मतदान के बाद आज मतगणना होना है। मतगणना को लेकर शाहीन बाग और जामिया में अफवाहों का बाजार भी गर्म है। लोगों का कहना है कि शायद मतगणना के बाद शाहीन बाग और जामिया में चल रहे प्रदर्शन को हटा दिया जाएगा। हालांकि प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार किसी की भी बने, लेकिन उनका विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


मतगणना को लेकर भी मुस्लिम बहुल्य इलाकों में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। हार और जीत में ईवीएम से छेड़छाड़ को जोड़कर देखा जा रहा है। दूसरी ओर एग्जिट पोल के नतीजों को देखकर लोगों में खासा उत्साह भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन

शाहीन बाग में पहले दिन से प्रदर्शन का हिस्से रहे अहमद का कहना है कि चुनाव के दौरान ही कुछ लोगों ने कहा था कि चुनाव परिणाम आने के बाद उसी दिन शाहीन बाग के धरने को हटवा दिया जाएगा।

लोग इसको लेकर डरे हुए हैं। लोगों को डर है कि मंगलवार को जबरन उनके प्रदर्शन को खत्म न करवा दिया जाए। अहमद ने बताया कि मंगलवार को प्रदर्शन स्थल पर ज्यादा से ज्यादा लोगों के आने की अपील की जा रही है। जामिया की छात्रा बुशरा ने कहा कि उनकी लड़ाई संविधान बचाने की है। 

मतगणना से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है, सरकार किसी की भी बने, उनका प्रदर्शन तो जारी रहेगा। दूसरी ओर मतगणना को लेकर मुस्लिम बहुल्य क्षेत्रों के लोग आश्वस्त होने के साथ डरे हुए भी हैं। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी को हराने के लिए बाकी राजनीतिक दल किसी भी हद तक जा सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें