वाशिंग मशीन में धुलने के बाद ऐसे हो गए दो हजार के नोट
- फोटो : अमर उजाला
गांव छारौड़ा सिंडिकेट बैंक के आगे पेंशन के लिए कतार में खड़े एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद कतार में लगे अन्य बुजुर्गों में हलचल मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने मामला संभाला। मृतक के परिजनों ने शव को ले जाकर कब्रिस्तान में दफना दिया। हालांकि, पीड़ित परिजनों ने बैंक कर्मचारियों की लापरवाही से बुजुर्ग की मृत्यु होने का आरोप लगाया है।
पीड़ित अतर निवासी गांव चीला ने जानकारी देते हुए बताया की उसका 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता बशीर दो दिन से छारौड़ा सिंडिकेट बैंक में पेंशन के लिए चक्कर काट रहा था। बृहस्पतिवार को पूरे दिन इंतजार के बाद उसे पेंशन नहीं मिल पाई।
पीड़ित ने बताया की जब शुक्रवार को सुबह उसका पिता पेंशन के लिए गया तो उन्हें दोपहर तक पेंशन नहीं मिली। इस वजह से वह कतार में खड़े-खड़े थक गए और पेंशन के चक्कर में वह जुमे की नमाज भी नहीं पढ़ पाए। कतार में लगने के कारण अचानक उनकी तबियत खराब हो गई और वे वहीं पर गिर गए। बैंक के सामने ही उनकी मौत हो गई।
पीड़ित का आरोप है की बैंक कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उसके पिता की मौत हुई है। गांव चीला के सरपंच ने बताया की बुजुर्ग पेंशन के लिए दो दिन से भटक रहा था। बुजुर्ग की मौत बैंक की लापरवाही की वजह से हुई है।