फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्ल एकेडमी  मीडिया और विज्ञापन में नए पाठ्यक्रमों में देगा छात्रवृत्ति

Wed, 11 Apr 2018 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pearl academy
विज्ञापन

डिजाइन, फैशन बिजनेस, और पत्रकारिता के क्षेत्र में पर्ल एकेडमी ने रचनात्मक क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले और प्रवेश चाह रहे छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की है।

विज्ञापन


ये छात्रवृत्ति अकादमिक वर्ष 2018-19 के लिए मीडिया एंड कम्युनिकेशन (पत्रकारिता/मनोरंजन) और एडवर्टाइजिंग एंड मार्केटिंग के अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों और मीडिया एवं संचार के क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए दी जाएगी।

इस छात्रवृत्ति की पेषकष इस महीने पर्ल एकेडमी द्वारा कराई जाने वाली प्रवेश परीक्षा के परिणामों पर आधारित होगी। छात्रों को उनकी सामान्य समझ और एप्टीट्यूड और उसके बाद एक निजी साक्षात्कार के आधार पर जांचा जाएगा। पर्ल एकेडमी छात्रों की कुल ट्यूशन फीस के 50 फीसदी के बराबर तक छात्रवृत्ति की देने की घोषण की है।
विज्ञापन


यह प्रवेश परीक्षा 21 अप्रैल, 2018 को होगी और इसका आयोजन पर्ल एकेडमी के दिल्ली, मुंबई, जयपुर और नोएडा परिसर में किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तारीख 16 अप्रैल, 2018 है।

कोलकाता, पुणे, रायपुर, हैदराबाद, गुवाहाटी, वाराणसी, सूरत, लुधियाना, चंडीगढ़, चेन्न्ई, पटना, भोपाल, नागपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, देहरादून, कानपुर और बेंगलुरू जैसे शहरों के लिए प्रवेष परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल, 2018 को होगा। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख 23 अप्रैल, 2018 है।

आवेदन फाॅर्म और प्रवेष परीक्षा के बारे में अन्य जानकारियां आॅनलाइन उपलब्ध हैं। छात्र नोएडा, दिल्ली, जयपुर और मुंबई के पर्ल परिसरों में आॅफलाइन भी पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें