सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद उप्र लोक सेवा आयोग ने 19 जनवरी को प्रस्तावित लोअर सब-आर्डिनेट भर्ती प्रारंभिक परीक्ष-13 स्थगित कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए उम्र सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने देने का निर्देश आयोग को दिया है।
लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश की सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक और सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा विकलांगजन हेतु पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 58 परीक्षा केंद्रों पर तकरीबन 30 हजार स्टूडेंट्स शामिल होंगे।
परीक्षा में हापुड़, बुलंदशहर के अलावा दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने और निगरानी के लिए तीन जोनल और 20 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है।
पीसीएस परीक्षा रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे की पानी में संपन्न होगी। पीसीएस-प्री परीक्षा को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम एसवीएस रंगाराव ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, प्रिंसिपल्स, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक ली। डीएम एसवीएस रंगाराव ने कहा कि परीक्षा में अभ्यर्थियों को आधा घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
वहीं सील्ड पेपर्स को पुलिस सुरक्षा में सेंटर तक पहुंचाने, केंद्र पर सिटिंग के साथ अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने, कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त को लेकर भी निर्देश दिए।