फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के ट्रैफिक में फंसा अपहरणकर्ता, पुलिस ने धरदबोचा

Sun, 20 Oct 2019 05:55 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के पीसीआर कर्मियों ने सात मिनट में अगवा युवक को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया। बदमाश उसे कार में अगवा कर ले जा रहे थे। पुलिस टीम को देखकर तीन बदमाश कार से उतरकर फरार हो गए, जबकि पुलिस ने कार चला रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश पर चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस अपहरण और लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त शरत सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर पुलिस नियंत्रण कक्ष को पीड़ित के भाई ने फोन कर बताया कि कुछ बदमाश उसके भाई को जनकपुरी स्थित आकाश इंस्टीट्यूट के पास से कार में अगवा कर ले जा रहे हैं। कार के शीशे पर हाई लैंडर लिखा हुआ है। पीसीआर वैन में तैनात एएसआई देवेंद्र सिंह, गनमैन महिला सिपाही गोमती और चालक दीपक ने तुरंत हरकत में आकर बदमाशों की कार के भागने की दिशा में उनका पीछा किया।

सात मिनट के भीतर ही पुलिस ने देखा कि उक्त कार उत्तम नगर लालबत्ती के पास खड़ी है। जाम होने की वजह से कार वहां फंसी हुई थी। कार के शीशे पर हाई लैंडर लिखा हुआ था। पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची। पुलिस को देखकर कार सवार तीन बदमाश उतरकर फरार हो गए, जबकि कार चला रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान उत्तम नगर निवासी रवि के रूप में हुई। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से हिमाचल प्रदेश के शिमला निवासी रिजवल को मुक्त करा लिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने मोहन गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास उसे अगवा कर उससे कार की चाबी छीन ली और फिर ऑटो से आकाश इंस्टीट्यूट के पास आने के बाद कार में सवार होकर उसे अगवा कर लिया। इस दौरान बदमाशों ने उससे साढ़े सोलह सौ रुपये भी लूट लिए। पुलिस पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें