फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: चार पूर्व अध्यक्षों से मिलीं सोनिया गांधी, दो से तीन दिनों में होगा नए नाम का एलान

Thu, 05 Sep 2019 09:51 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पीसी चाको - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली इकाई के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर चल रही कवायद के बीच गुरुवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चार पूर्व अध्यक्षों के साथ बैठक कर उनकी राय ली।

विज्ञापन

 

बैठक खत्म होने के बाद एआईसीसी दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि राज्य के चार पूर्व अध्यक्षों ने सोनिया गांधी से मुलाकात की है। सोनिया गांधी ने कहा कि दो से तीन दिनों में दिल्ली के लिए नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।  

पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का पिछले महीने निधन हो गया था जिसके बाद से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद रिक्त है।

नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए शीला के पुत्र और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, अजय माकन, सुभाष चोपड़ा और वरिष्ठ नेता योगानंद शास्त्री सहित कई नेताओं के नामों की चर्चा चल रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नए अध्यक्ष का चयन इस मायने में महत्वपूर्ण है कि अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है। भाजपा और आम आदमी पार्टी की मौजूदगी में कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए संघर्ष कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें