फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने के आरोप में महिला गिरफ्तार, 10 लाख मांग रही थी

Tue, 06 Nov 2018 01:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ नोएडा
विज्ञापन
blackmailing - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक महिला को कथित रूप से ब्लैकमेलिंग करने और एक आदमी को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक वह उस आदमी से 10 लाख रुपए की मांग कर रही थी। 

विज्ञापन


घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनावाली गांव की है। महिला को रविवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी और शिकायतकर्ता दोस्त बताए जाते हैं। पुलिस के अनुसार महिला ने उस आदमी से अलग-अलग वजह बताकर कई बार पैसों की मांग की थी। 

11 अक्तूबर को वह शख्स पुलिस के पास पहुंचा और उसने दावा किया कि महिला ने उससे 10 लाख रुपए की मांग की है और ऐसा न करने पर उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। 
विज्ञापन


सूरजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज करके जांच की गई और दोनों के बीच हुए फोन मैसेज भी देखे गए हैं। महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 388 के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला को अदालत में भी पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें