फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे दीजिए और इस्तेमाल करिए दक्षिणी दिल्ली के किसी भी होटल का वॉशरूम

Wed, 15 Mar 2017 10:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टॉयलट - फोटो : getty images
विज्ञापन
अप्रैल से दक्षिणी दिल्ली के हर रेस्त्रां और होटल के वॉशरूम पब्लिक टॉयलेट में बदल जाएंगे। जी हां यह मजाक नहीं बल्कि सच है। इसके लिए आपको खर्च करने होंगे मात्र 5 रुपए।
विज्ञापन


दरअसल दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने यह फैसला किया है कि अप्रैल से दक्षिणी दिल्ली में जितने भी होटल रेस्त्रां आदि हैं उन्हें जनता के लिए खोल दिया जाएगा। या‌नी इनका इस्तेमाल पब्लिक टॉयलेट की तरह किया जा सकेगा। पैसे दो और शौचालय का इस्तेमाल करो।

इस तरह दिल्ली के 4000 शौचालयों को जनता के लिए उपलब्ध कराया जा सकेगा। बता दें कि होटल व रेस्त्रां को हेल्थ ट्रेड लाइसेंस दिया जाता है और इसमें शर्त होती है कि निगम इसे कभी भी बदल सकता है। निगम का कहना है कि इसी लाइसेंस में जरूरी प्रावधान करके ही इस नियम को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलजी ने द‌िया ये सुझाव

एलजी अन‌िल बैजल - फोटो : ani
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने बताया है कि उन्हें यह सुझाव उपराज्यपाल अनिल बैजल की तरफ से आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि रेस्त्रां और होटलों में सार्वजनिक शौचालय की संभावना तलाशी जाए। इसके बाद अधिकारियों ने इस पर रायशुमारी की फिर यह फैसला लिया गया।

रेस्त्रां एसोसिएशन ने कहा है कि वो इस कदम को ‌लागू करने से पहले इसकी सारी डीटेल का अध्ययन करेंगे। एसोसिएशन ने कहा कि वो इस पहल के पीछे की मंसा का स्वागत करते हैं।

अब तो लोगों को हमारे रेस्त्रां के टॉयलेट का उपयोग करने के लिए खाना भी नहीं खरीदना पड़ेगा। हालांकि इसे निजी उद्यमों पर लागू करना गलत होगा। इसे लागू करने से पहले यह देखना जरूरी है कि होटलों के अधिकार व सुरक्षा में कोई हानि तो नहीं पहुंचेगी।

दक्षिणी निगम ने कुल 4586 हेल्थ ट्रेड लाइसेंस जारी किए हैं जिनमें होटल और रेस्त्रां दोनों शामिल हैं। इनमें से कई ऐसे रेस्त्रां हैं जिनमें टॉयलेट की सुविधा नहीं है।

लेकिन 4000 से अधिक ऐसे हैं जिनमें टॉयलेट हैं जिन्हें आयकर दाताओं पर बिना बोझ डाले पब्लिक के लिए खोला जा सकता है। लेकिन उन्हें 5 रुपए से ज्यादा वसूलने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें