फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गश्त कर रहे पुलिसकर्मी के साथ मारपीट और बदसलूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
-आदर्श नगर इलाके की घटना, देर रात पूर्व पार्षद के भाई समेत आधा दर्जन लोगों ने दिया अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में गश्त कर रहे एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने देर रात तक खुलने वाली दुकानों को बंद करा दिया था। घायल पुलिसकर्मी का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने पूर्व निगम पार्षद के भाई समेत आठ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आदर्श नगर थाना प्रभारी बुधवार रात इलाके में गश्त कर रहे थे। रात को करीब 11 बजे लाल बाग इलाके में दुकानें खुली हुई थीं। इतनी देर रात तक दुकानें खुली होने पर पुलिस ने आपत्ति की। इसी दौरान बीट में तैनात एएसआई की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। इसके बाद थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी वहां से चले गए। आरोप है कि इसके बाद पूर्व पार्षद के भाई अवधेश और उसके साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पुलिसकर्मी से मारपीट की। वहीं दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस जबरन रातों को दुकानें बंद करवा देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें