फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स के जरिए कैब किराए पर लेकर करते थे लूटपाट, तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

Tue, 28 May 2019 12:20 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- तीन धरे, एक माह के लिए कैब को लिया था किराये पर   
विज्ञापन
handcuff
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के पूर्वी जिला के पटपड़गंज थाना पुलिस ने ओएलएक्स के जरिए किराये पर कैब लेकर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोंटी कुमार (29), महेंद्र (39) और राहुल (28) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से 22 मई को एक शख्स से लूटे गए कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस मामले में कुछ और आरोपियों की तलाश कर रही है।  

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि 22 मई को ओखला निवासी नवाब खान को बदमाशों ने आनंद विहार आईएसबीटी से लिफ्ट देकर अपनी कार में बिठा लिया। बाद में पीड़ित को बंधक बनाकर मारपीट कर लूटपाट की।
विज्ञापन


बदमाशों ने सोने की चेन, पैन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य दस्तोवज लूट लिए। इसके बाद आरोपी नवाब को अक्षरधाम मंदिर के पास उतारकर फरार हो गए। जांच के दौरान रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को पूर्वी दिल्ली से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि ओएलएक्स पर नोएडा के मयंक नामक शख्स की कैब एक माह के लिए किराये पर ली थी और उसी से वारदात को अंजाम देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें