दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर के बाद मनीष सिसोदिया ने जीत हासिल की है। सुबह आठ बजे मतदान शुरू होते ही तेजी से आप के मनीष सिसोदिया ने बढ़त हासिल की और लगातार कई घंटों तक आगे रहे।
हालांकि इससे पहले गिनती शुरू होते ही एक बार सिसोदिया 78 वोटों से पिछड़ गए थे, लेकिन तुरंत ही दोबारा बढ़त बन गई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज विधानसभा से मनीष सिसोदिया ने करीब 28000 वोटों के अंतर से मानक जीत दर्ज की थी।