फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में पैनकार्ड के बिना मरीजों को नहीं मिल रही व्हील चेयर, यहां आधार कार्ड मान्य नहीं

Wed, 11 Mar 2020 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली एम्स में चस्पा नोटिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एम्स में पैनकार्ड के बिना मरीजों को व्हील चेयर नहीं मिल रही है। अस्पताल में रोज कई ऐसे मरीज आते हैं, जिनको वार्ड तक पहुंचने के लिए व्हील चेयर की जरूरत होती है, लेकिन इस नियम से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


सोमवार को कुमार सिंह अपने परिजन बलविंदर सिंह के पैर के घाव का इलाज कराने अस्पताल आए आए थे। घाव होने के कारण बलविंदर चल नहीं पा रहे थे, इसलिए कुमार सिंह ने काउंटर पर जाकर व्हील चेयर देने को कहा, तो वहां मौजूद कर्मचारी ने उनसे पहचान का प्रमाण मांगा। 

प्रमाण मांगने पर उन्होंने आधार कार्ड दिखाया, लेकिन कर्मचारी ने उन्हें व्हील चेयर नहीं दी और कहा कि हम आधार कार्ड को पहचान का प्रमाण नहीं मानते हैं। कर्मचारी ने कहा कि पहले पैन कार्ड लेकर आओ, उसके बाद ही व्हील चेयर मिलेगी।
विज्ञापन


कुमार सिंह ने बताया कि पैनकार्ड न होने के कारण उन्हें व्हील चेयर नहीं मिली और अपने परिजन को कंधे पर उठाकर ही वार्ड में पहुंचे। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने एक नोटिस चिपका रखा है, जिस पर लिखा है कि पहचान प्रमाण के बिना व्हील चेयर जारी नहीं की जाएगी और आधार कार्ड नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें