फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा: कोर्ट ने पिस्टलबाज शाहरुख को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

Wed, 11 Mar 2020 01:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरोपी शाहरुख - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 24 फरवरी को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हिंसा के दौरान पुलिस पर पिस्टल तानने वाले आरोपी शाहरुख को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
विज्ञापन


इससे पहले सात मार्च को दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिस पर बंदूक तानने वाले शाहरुख को कड़कड़डूमा कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। 
 

बता दें उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के बाद शाहरुख को 3 मार्च को दिल्ली पुलिस ने की क्राइम ब्रांच टीम ने उत्तर प्रदेश के शामली जिले से गिरफ्तार किया था। इसके बाद  शाहरुख को दिल्ली मुख्यालय, आईटीओ में लाया गया था।

पुलिस ने दंगों के दौरान 24 फरवरी को दिल्ली पुलिस के हवलदार दीपक दहिया पर शाहरुख ने जो पिस्टल तानी थी, वह उसकी निशानदेही पर बरामद कर ली गई है। पिस्टल उसके घर से बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें