फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज से न मिलने देने पर अस्पताल में हंगामा

Tue, 22 Sep 2020 05:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
मैक्स अस्पताल(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गाजियाबाद स्थित साहिबाबाद के वैशाली सेक्टर-1 स्थित मैक्स अस्पताल में सोमवार सुबह एक मरीज के परिजनों ने उससे न मिलने देने पर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि बीती 7 सितंबर से भर्ती मरीज से अस्पताल प्रबंधन मिलने नहीं दे रहा है। सूचना पर कौशांबी थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


साहिबाबाद निवासी दयाल शर्मा ने बताया कि गांव में रहने वाला मनोज सागर 7 सितंबर से अस्पताल में भर्ती है। उसे पेट में दर्द की शिकायत थी। आरोप है कि मनोज की हालत गंभीर होने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को मिलने नहीं दिया। उसे जनरल वार्ड से आईसीयू में वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया। यहां उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है।

परिजनों के साथ गांव के लोगों ने मरीज से मिलने की बात पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर कौशांबी थाने के प्रभारी अजय सिंह पुलिसकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे तब जाकर लोग शांत हुए। इसके बाद अस्पताल मैनेजमेंट और भर्ती युवक के परिजन के बीच बैठकर बात हुई। अस्पताल मैनेजमेंट परिवार के लोगों को मरीज से मिलवाने के लिए तैयार हो गया है। 
विज्ञापन


उधर, मैक्स अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि युवक के भर्ती होने के बाद से लगातार इलाज चल रहा है। इस बीच उसकी टेस्ट रिपोर्ट में कुछ पुरानी बीमारियां भी सामने आई हैं। जिस कारण उसकी तबीयत लगातार खराब हो रही थी। परिजनों से बात करने के बाद ही उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। मरीज की सुरक्षा और बचाव के लिए ही लोगों को नहीं मिलने दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें