फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जीबी पंत अस्पताल में ऑक्सीजन न मिलने से मरीज की मौत, आप सांसद स्वाति मालीवाल ने लगाए गंभीर आरोप

Sun, 21 Jan 2024 10:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सांसद स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाए कि जीबी पंत अस्पताल में अपने पूर्व सहयोगी फिरदौस खान के पिता को आपातकालीन स्थिति में भर्ती कराया, लेकिन 20 मिनट से अधिक समय तक ऑक्सीजन नहीं दी गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आप सांसद स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार के जीबी पंत अस्पताल में मरीज को समय पर ऑक्सीजन न मिलने से मरीज की मौत का मामला सामने आया है। मृतक दिल्ली महिला आयोग की पूर्व सदस्य के पिता हैं। आम आदमी पार्टी से सांसद स्वाति मालीवाल ने इस मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


सांसद स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाए कि जीबी पंत अस्पताल में अपने पूर्व सहयोगी फिरदौस खान, सदस्य डीसीडब्ल्यू के साथ बैठी हूं। उनके पिता को आपातकालीन स्थिति में भर्ती कराया, लेकिन 20 मिनट से अधिक समय तक ऑक्सीजन नहीं दी गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। पिछले नौ साल से दूसरों के हक के लिए लड़ने वाली महिला के साथ ऐसा व्यवहार किया जाएगा तो आम लोगों का क्या होगा। 

उन्होंने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज से अनुरोध किया है कि संबंधित डॉक्टर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। बता दें कि कुछ सप्ताह पहले भी समय पर इलाज न मिलने से एक मरीज की मौत हो गई थी। उक्त मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव के तहत दो डॉक्टरों को सस्पेंड और दो डॉक्टरों को बर्खास्त करने की सिफारिश एलजी से की है।
विज्ञापन

इस मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि इस मामले में दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव को कार्यदिवस में कम से कम किसी अस्पताल में दौरा करने को कहा गया है। साथ उसके संबंध में ए टी आर भी देनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें