फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ तय होंगे आरोप, अफ्रीकी मूल की महिलाओं से की थी छेड़छाड़

Sat, 30 Jun 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सोमनाथ भारती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अदालत ने मालवीय नगर मिड नाइट रेड मामले में पूर्व कानून मंत्री एवं आप विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मामला मालवीय नगर इलाके में जनवरी 2014 में अफ्रीकी मूल की महिलाओं से छेड़छाड़ व धमकी देने से जुड़ा है। पटियाला हाउस अदालत के एसीएमएम समर विशाल ने सोमनाथ भारती व अन्य आरोपियों पर संबंधित मामले में आरोप तय करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने आरोप तय करने के लिए 16 जुलाई की तारीख तय की है। मालवीय नगर पुलिस ने अदालती आदेश पर सोमनाथ भारती समेत एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ अफ्रीकी मूल की महिला से छेड़छाड़ का मामला 19 जनवरी 2014 को दर्ज किया था।
विज्ञापन


इन महिलाओं का आरोप था कि भारती भारी भीड़ के साथ 15-16 जनवरी की रात खिड़की एक्सटेंशन गए और वहां पर अफ्रीकी मूल की महिलाओं से बदसलूकी की और उन्हें धमकियां दी।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने भारती व 17 अन्य के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी

सोमनाथ भारती - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में भारती व 17 अन्य लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, दंगा फसाद व धमकी देने संबंधी धाराओं में चार्जशीट पेश की थी।

इस मामले में 41 लोगों की सूची बतौर अभियोजन गवाह कोर्ट में पेश की गई थी। अदालत ने इस मामले में आगे जांच के लिए सोमनाथ भारती के आवेदन को 26 मार्च 2018 को खारिज कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें