फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक सहरावत के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी, ये था मामला

Thu, 03 May 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अदालत ने चुनाव संबंधी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामले में आप के निलंबित विधायक देवेंदर सहरावत के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट को सहरावत के मामले में फैसला सुनाना था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। 
विज्ञापन


मामला दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013 के प्रचार के दौरान नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है। पटियाला हाउस अदालत के एसीएमएम समर विशाल ने सुनवाई के लिए 7 मई की तारीख दी है।

दिल्ली पुलिस ने सहरावत के खिलाफ सात अक्तूबर 2013 को केस दर्ज किया था। पुलिस का कहना है कि देवेंदर के नाम व फोटो वाले अनेक पर्चे बरामद किए गए थे। इन पर्चों में मतदाताओं से वोट देने की अपील की गई थी, लेकिन इनमें इन्हें छापने वाले प्रकाशक का नाम नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आप ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सितंबर 2016 में सहरावत की सदस्यता निलंबित कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें