परेशान होकर नीलम ने गोविंदपुरी में रहने वाली अपनी दूसरी बहन प्रीति से पूरी बात बताई। प्रीति करीब 9.00 बजे अपने भांजे विक्की के साथ वीना के घर पहुंची तो फ्लैट का ताला बाहर से बंद था। अंदर लाइट व पंखे चल रहे थे। कमरे से दुर्गंध महसूस हुई तो प्रीति ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो बाथरूम में लक्की का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसके शरीर पर आधा दर्जन से अधिक चाकू से गोदने के निशान थे। छानबीन में बेड का कुछ हिस्सा खुला देख पुलिस ने उसे खोला तो वीना का शव बॉक्स में पड़ा था। छानबीन के दौरान लक्की की केटीएम ड्यूक बाइक भी गायब मिली।
तेज आवाज में संगीत बजाकर की वारदात
पूछताछ के दौरान अंकित ने खुलासा किया है कि घटना वाले दिन वह वीना के घर पहुंचा तो उसने दरवाजा खोल दिया। अंकित के साथ उसके दोस्त भी अंदर आ गए। बातचीत के दौरान अंकित ने वीना को पीछे से पकड़कर उसका गला रेत दिया।
चीख की आवाज बाहर न जाए इसलिए आरोपियों ने घर में रखा म्यूजिक सिस्टम तेज आवाज में चला दिया। बाद में सामने से दोबारा वीना का गला काट दिया। इसके बाद चाकू से कई वार उसके पेट और छाती पर किए। फिर उसका शव बेड में छुपा दिया। कुछ देर बाद जब लक्की पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी दबोच लिया और चाकू से उसे गोदकर हत्या कर दी।
पुलिस जब घर में दाखिल हुई तो सारा सामान फैला हुआ था। शुरूआती जांच में पुलिस को लगा कि लूटपाट के लिए हत्या की गई है। लेकिन वीना की बहन व अन्य रिश्तेदारों ने घर से कोई कीमती सामान गायब होने की बात से इंकार कर दिया। जांच के दौरान परिजनों ने सिर्फ लक्की की बाइक गायब होने की बात बताई।
सीसीटीवी से मिला आरोपियों का सुराग
जांच के दौरान पुलिस को घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कुछ लड़के लक्की की बाइक पर जाते हुए दिखाई दिए। उस फुटेज को जब पड़ोसियों को दिखाया गया तो अंकित की पहचान हो गई। उसके आधार पर पुलिस ने रविवार दिन में नंद नगरी इलाके से अंकित को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने रुपये न लौटाने पड़े इसके लिए वीना और लक्की की हत्या की है।