indian passport
ऐसे में सत्यापन के लिए आम लोगों को काफी पापड़ बेलने पड़ने थे। उसमें सिर्फ उन्हीं लोगों का पासपोर्ट समय पर बन पाता था जो किसी राजपत्रित अधिकारी को जानते हैं, लेकिन अब विदेश मंत्रालय के नए नियमों के तहत आम लोग भी आसानी से तत्काल पासपोर्ट योजना का लाभ उठा सकेंगे। गाजियाबाद के रीजनल पासपोर्ट ऑफिस से गौतमबुद्धनगर, हापुड़, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, शामली, हाथरस और मथुरा जिला जुड़ा है। यहां के आवेदक तीन दिन के अंदर तत्काल योजना में पासपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे।