फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिर्फ 3 दिन में बनेगा पासपोर्ट, सत्यापन का भी झंझट खत्म, लगेंगे ये डॉक्यूमेंट

Sat, 03 Feb 2018 10:21 AM IST
प्रद्युम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद

सार


 
विज्ञापन
1 of 7
आपने अगर अब तक पासपोर्ट नहीं बनाया है तो आपके ल‌िए बड़ी खुशखबरी है। अब पासपोर्ट स‌िर्फ तीन दिन में ही बन जाएगा। यही नहीं अब आपको इसके ल‌िए ज्यादा डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

18 वर्ष से कम आयु वालों के लिए ये दस्तावेज जरूरी

2 of 7
दरअसल तत्काल योजना के तहत आवेदन करने वाले लोगों के हाथ में तीन दिन के अंदर पासपोर्ट होगा। योजना में इस सुविधा के लिए संशोधन किया गया है। इसके अलावा वदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदकों को बड़ी राहत देते हुए तत्काल आवेदन में राजपत्रित अधिकारी से प्रमाण पत्र सत्यापन की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 7
पासपोर्ट
लेकिन आधार कार्ड अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। आधार कार्ड के अलावा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के आवेदक को निर्धारित 10 में से दो दस्तावेज अनिवार्य रूप से जमा करने होंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी पासपोर्ट (प्रथम संशोधन) नियम 2018 के तहत गाजियाबाद क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े करीब 13 जनपदों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। तत्काल योजना में फीस वही 3500 रुपये एक आवेदक की रहेगी।

4 of 7
इंडियन पासपोर्ट
समय अवधि घटाकर सात दिन की जगह तीन दिन कर दी गई है। सामान्य स्थित में पासपोर्ट बनवाने के लिए 1500 रुपये फीस निर्धारित है। जिसमें 30 दिन के अंदर पासपोर्ट बनाना चाहिए, लेकिन प्रमाण पत्रों के सत्यापन में देरी व कार्य की अधिकता के चलते काम में देरी होती है। अब नई व्यवस्था में 2 हजार रुपये अतिरिक्त अदा करने पर तीन दिन में पासपोर्ट बनकर मिल जाएगा। तत्काल पासपोर्ट बनाने के लिए अभी तक आवेदकों को एक राजपत्रित अधिकारी का सत्यापन प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से जमा कराना होता था।
विज्ञापन

5 of 7
indian passport
ऐसे में सत्यापन के लिए आम लोगों को काफी पापड़ बेलने पड़ने थे। उसमें सिर्फ उन्हीं लोगों का पासपोर्ट समय पर बन पाता था जो किसी राजपत्रित अधिकारी को जानते हैं, लेकिन अब विदेश मंत्रालय के नए नियमों के तहत आम लोग भी आसानी से तत्काल पासपोर्ट योजना का लाभ उठा सकेंगे। गाजियाबाद के रीजनल पासपोर्ट ऑफिस से गौतमबुद्धनगर, हापुड़, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, शामली, हाथरस और मथुरा जिला जुड़ा है। यहां के आवेदक तीन दिन के अंदर तत्काल योजना में पासपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
पासपोर्ट
तत्काल योजना के आवेदन में नए नियमों के तहत अब 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के आवेदकों के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा निर्धारित तीन में से कोई एक दस्तावेज होना जरूरी है। इसमें शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी विद्यार्थी का फोटो पहचान पत्र, जन्म व मृत्यु पंजीकरण अधिनियम के तहत जारी जन्म प्रमाण पत्र और राशन कार्ड शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पासपोर्ट
आधार के अलावा इनमें से दो दस्तावेज हैं जरूरी
- फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र
- राज्य-केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों सहित अन्य द्वारा जारी फोटो सेवा पहचान पत्र
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र
- हथियार लाइसेंस
- पेंशन दस्तावेज
- स्वयं का पासपोर्ट (रद्द न किया हुआ)
- पैन कार्ड
- बैंक, किसान, डाकघर पासबुक
- शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी फोटो सहित विद्यार्थी पहचान पत्र
- वाहन चालक लाइसेंस
- राशन कार्ड 
- जन्म व मृत्यु पंजीकरण अधिनियम के अंतर्गत जारी जन्म प्रमाण पत्र

तत्काल योजना के नए नियमों का लाभ बड़ी संख्या में पासपोर्ट आवेदकों को मिल सकेगा। आवेदन में सभी दस्तावेज पूरे होने व निर्धारित फीस जमा करने के बाद तीन दिन के अंदर तत्काल पासपोर्ट जारी कर दिया जाएगा। - धर्मेंद्र सिंह, रीजनल पासपोर्ट अधिकारी, गाजियाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें