फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः सवारी बनकर बैठे और गला दबाकर ऑटो लूट लिया 

Sat, 28 Dec 2019 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

पुरानी दिल्ली से सवारी बन ऑटो में बैठे चार युवकों ने उस्मानपुर इलाके में चालक की गर्दन दबाकर ऑटो व अन्य सामान लूट लिया। वारदात का विरोध करने पर बदमाशों ने चालक को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश की और दो बदमाशों को दबोच लिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोनू पीतमपुरा इलाके मे रहता है। वह किराए पर ऑटो चलाता है। बृहस्पतिवार तड़के पुरानी दिल्ली से उस्मानपुर जाने के लिए चार युवक उसके ऑटो में बैठे। उस्मानपुर एमसीडी फ्लैट के पास चारों ऑटो से उतरने लगे। इसी दौरान युवकों ने उसकी गर्दन दबा ली। मोबाइल फोन और पैसे लूटने के बाद बदमाश ऑटो लेकर फरार हो गये।
 
पुलिस ने पीड़ित के साथ आस-पास बदमाशों की तलाश शुरू की। जीरो पुश्ते के पास दो बदमाश दीवार के साथ ऑटो लगाकर उसके कलपूर्जे खोल रहे थे। पुलिस ने मौके से दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। इनकी पहचान चांदनी चौक निवासी अशोक और न्यू उस्मानपुर निवासी गोविंद के रूप में हुई। 
विज्ञापन


सेंधमार को गिरफ्तार कर नौ मामले सुलझाने का दावा 

बेगमपुर थाना पुलिस ने एक घोषित बदमाश को गिरफ्तार कर सेंधमारी के नौ मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने बदमाश की  निशानदेही पर एक ज्वेलर को भी गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 520 ग्राम सोना और चार किलो चांदी बरामद की गई है। 

जिला पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान विजय विहार निवासी सुनील कुमार और ज्वेलर की पहचान नांगलोई निवासी राकेश के रूप में हुई है। इलाके में सेंधमारी की कई घटना होने के बाद पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी थी। 

इसी दौरान एएसआई नीरज को सुनील के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने इसके बाद सुनील को रोहिणी सेक्टर-24 से गिरफ्तार कर लिया। उससे एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें