फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने मारी टक्कर, सिग्नेचर ब्रिज से नीचे गिरकर बाइक सवार की मौत

Sat, 28 Dec 2019 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
signature bridge - फोटो : फोटो: कुमार संजय
विज्ञापन

शादी समारोह के बाद बाइक पर घर लौट रहे दो लोगों को बृहस्पतिवार रात सिग्नेचर ब्रिज पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे एक व्यक्ति ब्रिज से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक संदीप कुमार (40) पत्नी और दो बच्चों के साथ नत्थूपुरा इलाके में रहता था। वह अपने दोस्त अभिषेक के साथ बाइक से गोकलपुरी में अपनी साली की बेटी की शादी में गया था। 

दोनों रात 11.30 बजे घर लौट रहे थे। सिग्नेचर ब्रिज से तिमारपुर की ओर आगे बढ़े, तभी एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक फिसलते हुए रेलिंग से टकराई। 
विज्ञापन


अभिषेक ब्रिज पर ही रह गया जबकि संदीप उछलकर नीचे जा गिरा। मौके पर पहुंची पीसीआर वैन ने संदीप को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें