फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः अब उंगली की पंचिंग से भी मेट्रो स्टेशनों में कर सकेंगे प्रवेश, सफर के होंगे तीन विकल्प

Sun, 10 Feb 2019 06:27 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को टोकन और स्मार्ट कार्ड के बाद अब बायोमैट्रिक सिस्टम से भी स्टेशन में प्रवेश करने की सुविधा मिलेगी। डीएमआरसी ने मेट्रो स्टेशनों पर लगे एएफसी गेट पर यात्रियों की उंगली की पंचिंग से प्रवेश करने की योजना तैयार की है। 

विज्ञापन


इस योजना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सुविधा का लाभ उठाने के लिए लोगों को अपने आधार कार्ड से बैंक खाता जोड़ना होगा और एएफसी गेट पर पंच करते वक्त यात्री के खाते से किराये की राशि कट जाएगी।

डीएमआरसी के सूत्रों के मुताबिक, बायोमैट्रिक आधारित ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट लगेंगे। योजना को 14.51 करोड़ की अनुमानित लागत से पूरा किया जाएगा। हालांकि यात्रियों के लिए टोकन और स्मार्ट कार्ड की सुविधा बरकरार रहेगी। मेट्रो स्टेशनों पर बायोमैट्रिक सिस्टम लागू होने के बाद यात्रियों के पास मेट्रो में सफर करने के तीन विकल्प होंगे।
विज्ञापन


जिन यात्रियों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं होंगे, उन्हें इस सुविधा का लाभ नहीं मिल सकेगा। डीएमआरसी ने इस सिस्टम के लिए डिजाइन तैयार करने और एएफसी गेट लगाने के लिए एजेंसियां तलाशनी शुरू कर दी हैं। इन गेटों के स्टेशनों पर लगाए जाने के बाद यात्री बायोमैट्रिक एएफसी गेट पर उंगली लगाकर स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें