फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो भेजकर युवकों से मांगे रुपये

Sun, 10 Feb 2019 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
Instagram - फोटो : डेमो
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर युवकों की फर्जी आईडी बनाकर उनके अश्लील फोटो अपलोड करने के बाद एक युवक रुपयों की मांग कर रहा है। उन्हें धमकी दी है कि यदि दो दिन में रुपये नहीं दिए तो गर्लफ्रेंड के भी अश्लील फोटो अपलोड कर दिए जाएंगे। पीड़ित युवकों ने कविनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कविनगर थाना के शास्त्री नगर निवासी चार युवक एक जिम में जाते थे। उन्होंने बताया कि वहीं पर एक युवक से उनकी मुलाकात हो गई। आरोपी ने उनका इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उनके कुछ अश्लील फोटो अपलोड कर दिए हैं। जो फोटो अपलोड किए गए हैं, वह पीड़ित युवकों के पड़ोस में ही रहते हैं। आरोपी युवक इंस्टाग्राम पर ही युवकों से रुपये की मांग कर रहा है। 

मैसेज में बोल रहा है कि उन युवकों के उनकी गर्लफ्रेंड केसाथ अश्लील फोटो हैं। यदि दो दिन मांगी गई रकम नहीं पहुंचाई तो उन फोटो को भी वायरल कर दिया जाएगा। उन्होंने कविनगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि रुपये की व्यवस्था नहीं की तो वह सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम कर देगा। घर के लोग भी पिटाई करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब वह फिर से मैसेज भेजकर शनिवार शाम तक रुपये देने की मांग कर रहा है। आरोपी युवक ने पीड़ित को पेटीएम नंबर पर पैसे भेजने को कहा है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित युवकों की तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें