फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईजीआई एयरपोर्ट से यात्री अब साझा कैब कर सकेंगे बुक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने सचिवालय से शुरू की ऊबर शेयर सेवा
विज्ञापन

सरकार का दावा- ट्रैफिक और प्रदूषण घटेगा, यात्रियों का खर्च भी होगा कम

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आईजीआई एयरपोर्ट से अब सस्ती उबर शेयर कैब बुक कर सकते हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को सचिवालय से उबर शेयर सेवा की शुरुआत की। इसके जरिए एक ही दिशा में जाने वाले यात्री साझा कैब बुक कर सकेंगे, जिससे सफर सस्ता और सुविधाजनक होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में यह सेवा लॉन्च की। इस मौके पर पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे। अभी नई सेवा की शुरुआत आईजीआई एयरपोर्ट से की गई है। एक ही दिशा में सफर करने वाले लोग मल्टी-लेवल कार पार्किंग से एक साथ यात्रा कर पाएंगे। सरकार का कहना है कि इससे यात्रियों का किराया कम होगा और सड़कों पर गाड़ियों का दबाव भी घटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें