फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलेगी सहूलियत, टर्मिनल-3 पर शुरू की गई यात्री ट्रैकिंग प्रणाली

Mon, 28 Dec 2020 10:14 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब प्रवेश व बाहर निकलने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इंदिरा गाधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्री ट्रैकिंग प्रणाली की शुरुआत कर दी गई है। कोविड-19 के दौर में सोशल डिस्टेंसिंग को भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। 

विज्ञापन


दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अनुसार नई यात्री ट्रैकिंग प्रणाली से मुसाफिरों को  एयरपोर्ट पर प्रतीक्षा समय कम तो लगेगा ही साथ ही विमानों के परिचालन क्षमता बढ़ जाएगी। एयरपोर्ट के अधिकारियों को भी सहुलियत होगी। पैसेंजर ट्रैकिंग सिस्टम की मदद से चेक-इन और सुरक्षा जांच में भी लाइव नजर रखी जा सकेगी। 

न्यू पैसेंजर ट्रैकिंग सिस्टम टर्मिनल-3 पर लगाया गया है। वेटिंग एरिया में विभिन्न स्थानों पर लगाई गई स्क्रीन पर लाइव वेटिंग टाइम भी डिस्प्ले होगा। कोरोना काल में दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा और साफ.-सफाई करने के लिए भी उपयोग में आएगा। इसे टर्मिनल-3 के आठ डिपार्चर और प्रवेश द्वार पर लगाया गया है। इसके साथ चेक-इन लाइनों, घरेलू और इंटरनेशनल सिक्योरिटी चेक एरिया और डिपार्चर एमिग्रेशंस पर भी इससे जुड़े सेंसर लगाया गया है। सेंसरों से मिली तस्वीरों को देख यात्रियों की गिनती हो सकेगी। ट्रैक किया जाएगा। सेंसरों से प्राप्त डाटा से वेटिंग व प्रोसस समय से अवगत एयरपोर्ट अधिकारी होंगे। 
विज्ञापन


यात्रियों की लाइन अधिक बढ़ने की स्थिति में सेंसर टीम को अलर्ट करेगा। यह सिस्टम ऑटो-एलर्ट मोड में रहेगा। टर्मिनल पर भीड़ वाले क्षेत्रों की पहचान करते ही एयरपोर्ट के अधिकारियों को अलर्ट करेगा। एयरपोर्ट अधिकारी यदि 10 मिनट के भीतर स्थिति को नियंत्रण में नहीं करते है, तो यह सिस्टम उच्च प्रबंधन को एलर्ट करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें