दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे घर-घर जांच अभियान में ब्रिटेन से लौटे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते तीन दिनों में 11 और लोग संक्रमित मिले हैं। इन सभी को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अस्पताल के विशेष वार्ड में ब्रिटेन से लौटे संक्रमितो की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को ब्रिटेन से लौटने वाले व्यक्ति के संपर्क में आए दो मरीजों को लोकनायक के विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया। इससे पहले इससे पहले अलग-अलग दिन कुल 10 मरीजों को भर्ती कराया गया था। सरकार द्वारा चलाए जा रहे जांच अभियान में अबतक कुल 30 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इन लोगों में संक्रमण के नए रूप की जांच के लिए के सैंपल नेशनल कंट्रोल फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) केंद्र भेज दिए गए हैं। जहां जिनोम सीक्वेंसिंग से वायरस के रूप का पता लगाया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टि हो सकेगी कि इनमें कोरोना का स्ट्रेन (नया रूप) है या नहीं।