तकनीकी सुधार के लिए पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) 27 मई की रात 11:45 बजे से सुबह 3:40 बजे बंद रहेगा। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान रेलवे संबंधी सभी तरह की कंप्यूटरीकृत पूछताछ सेवा बंद रहेगी।
आईवीआरएस/टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर-139) के माध्यम से भी किसी तरह की ट्रेन यातायात से संबंधित जानकारी नहीं मिलेगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग भी नहीं होगी।
इस दौरान न तो कंप्यूटराइज्ड यात्रा टिकट मिलेगा और न ही निरस्त की जाएंगी।