फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: IGI एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा गया यात्री, भारतीय मूल्य में 50 लाख रुपये आंकी गई कीमत

Sun, 05 Feb 2023 06:51 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, नई दिल्ली

सार

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बैंकाक जा रहे यात्री को कपड़ों में करीब 50 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा छिपाकर ले जाने के आरोप में पकड़ा है। उसके पास से 51,800 यूरो और 5,000 अमेरिकी डॉलर बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
डॉलर और यूरो - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने विदेशी मुद्रा ले जा रहे एक भारतीय यात्री को पकड़ा है। भारतीय मुद्रा में जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बैंकाक जा रहे यात्री को कपड़ों में करीब 50 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा छिपाकर ले जाने के आरोप में पकड़ा है। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे सुरक्षा जांच के दौरान हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन पर सुरक्षाकर्मियों ने इस व्यक्ति को रोका। सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे स्कैनर पर करेंसी नोटों की छवियां देखीं और इसलिए आगे की जांच करने का फैसला किया। 
विज्ञापन

छानबीन के दौरान उसके सामान में रखे कपड़ों में से 51,800 यूरो और 5,000 अमेरिकी डॉलर बरामद हुए हैं, जिनकी भारतीय मुद्रा में कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि यात्री को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से बैंकॉक जाना था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें