अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बैंकाक जा रहे यात्री को कपड़ों में करीब 50 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा छिपाकर ले जाने के आरोप में पकड़ा है। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे सुरक्षा जांच के दौरान हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन पर सुरक्षाकर्मियों ने इस व्यक्ति को रोका। सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे स्कैनर पर करेंसी नोटों की छवियां देखीं और इसलिए आगे की जांच करने का फैसला किया।
छानबीन के दौरान उसके सामान में रखे कपड़ों में से 51,800 यूरो और 5,000 अमेरिकी डॉलर बरामद हुए हैं, जिनकी भारतीय मुद्रा में कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि यात्री को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से बैंकॉक जाना था।