फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर शव पड़ा होने से बीस मिनट तक रुकी पश्चिम एक्सप्रेस, महिला स्पेशल से टकराया युवक

Sun, 16 Oct 2016 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
रेल ट्रेक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद से दिल्ली की ओर लक्कड़पुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा होने के कारण अमृतसर से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन को करीब बीस मिनट तक रोकना पड़ा। सूचना पर पहुंची जीआरपी द्वारा शव को ट्रैक से हटाने के बाद ट्रेन आगे रवाना हुई। मृतक महिला स्पेशल की चपेट में आ गया था। शव की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शिव दुर्गा विहार निवासी निशांत उर्फ सन्नी सोनीपत जिले में किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह इन दिनों घर आया हुआ था। शुक्रवार की शाम घर से कहीं जा रहा था कि लक्कड़पुर फाटक के पास करीब साढ़े छह बजे महिला स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

गेटमैन शिव वचन ने इसकी सूचना पैनल को दी और पैनल ने जीआरपी को घटना से अवगत कराया। महिला स्पेशल के ठीक पीछे करीब सवा तीन घंटे की देरी से दिल्ली से मथुरा की ओर जा रही पश्चिम एक्सप्रेस के लोको पायलट ने ट्रैक पर शव पड़ा देखकर ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन


सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को हटाकर ट्रैक खाली कराया। इसके चलते ट्रेन करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। जांच अधिकारी डूंगर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें