फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक टीम का अभियान, दो दशक से जमा कचरा हुआ साफ

Sun, 16 Oct 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-12 स्थित मियांवाली कॉलोनी के पीछे विधायक उमेश अग्रवाल व उनकी टीम ने शनिवार को सफाई अभियान चलाया। यह कार्यक्रम भारत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत चलाया गया।
विज्ञापन


करीब सात एकड़ क्षेत्र में पिछले दो दशक से कचरे का अंबार लगा हुआ था। यहां कभी भी नगर निगम और हुडा द्वारा सफाई नहीं कराई गई थी। जिसके कारण स्वच्छता मामले में क्षेत्र की स्थिति दयनीय होती गई।

सफाई के बाद कचरे के पहाड़ वाला यह क्षेत्र एक साफ मैदान की तरह से नजर आ रहा है। इससे आसपास रहने वालों को काफी राहत मिली है। सड़क से गुजरने वालों को भी अब दुर्गंध नहीं सहनी पड़ेगी।
विज्ञापन


अभियान के दौरान नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक अंबिका प्रसाद शर्मा, सचिव त्रिलोक चंद सफाई ठेकेदार सत्ते को निर्देश दिया गया कि अब यहां यहां कूड़ा डालने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। स्थानीय लोगों से भी विधायक ने अपील किया कि वह यहां कूड़ा नहीं डाले और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान के भागीदार बनें।

विधायक ने कहा कि हुडा की इस भूमि को लोगों ने डंपिंग सेंटर बना दिया था। अब इसकी सफाई हो गई है भविष्य में यहां गंदगी नहीं होनी चाहिए। यह सुनिश्चित करना नगर निगम का काम होगा। विधायक ने कहा कि शहर में गंदगी के ढेर वाले ऐसे और स्थानों की पहचान कर ली गई है। वहां भी सफाई अभियान चलाया जाएगा।

शहर में विभिन्न भागों में हर शनिवार को सफाई का कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। जनवरी में गुडग़ांव का स्वच्छता सर्वेक्षण होने वाला है। इसके आधार पर गुडग़ांव की स्वच्छता रैंकिंग तय की जाएगी। ऐसे में हर नागरिक का कत्र्तव्य है कि वह गुडग़ांव को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें