फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पुरानी दिल्ली के पहाड़ी भोजला में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को भारी बारिश के बीच पुरानी दिल्ली के पहाड़ी भोजला इलाके में एक जर्जर इमारत का एक हिस्सा ढह गया। इससे तीन से चार दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। चांदनी महल थाने को पहाड़ी भोजला इलाके में इमारत ढहने के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद एक पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी की। मध्य जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और मलबे के नीचे दबे या आसपास पड़े वाहनों को हटाया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि इमारत जर्जर हालत में थी। पुलिस के अनुसार, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने इमारत की स्थिति के बारे में पहले ही एक नोटिस जारी कर दिया था और जब इमारत गिरी तब मरम्मत का काम चल रहा था। पुलिस ने कहा कि एमसीडी अधिकारियों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली के कई हिस्सों में आज भारी बारिश हुई, जिससे कई स्थानों पर जलभराव और यातायात बाधित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें