फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बड़ा हादसा: हरीनगर में 50 फुट ऊंची दीवार गिरी, महिला समेत आठ लोगों की मौत

Sat, 09 Aug 2025 10:24 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के हरीनगर में बाबा मोहन राम मंदिर के पास समाधि स्थल की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे के दौरान दीवार के नीचे दबने से सभी आठ लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
दिल्ली में दीवार गिरने से हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के हरीनगर में शनिवार को बारिश के दौरान दीवार गिरने से हादसा हो गया। जैतपुर थाना स्थित हरीनगर के बाबा मोहन राम मंदिर के पास समाधि स्थल की दीवार गिर गई है। जिसके नीचे करीब आठ लोग दब गए। इस हादसे में सभी आठ घायलों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि हादसे में आठ लोगों में तीन पुरूष हैं, दो महिलाएं हैं और दो लड़कियां और एक लड़का है। सात की मौत के बाद एक घायल हाशिबुल का अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसने भी दम तोड़ दिया है। दिल्ली दमकल विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि जैतपुर हादसे में सभी आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
 

हादसे में 8 लोगों की मौत 
पुरुष - शबीबुल 30, रबीबुल 30, मुत्तु अली 45
महिला - रुबीना 25, डॉली 25
लड़की - रुखसाना 6, हसीना 7
लड़का - हाशिबुल

जैतपुर थाना इलाके में शनिवार सुबह 9:30 बजे के करीब हरी नगर गांव इलाके के पीछे झुग्गियों के ऊपर समाधि की दीवार गिर जाने से दो बच्चे समेत आठ लोग अंदर दब गए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं इस घटना के बाद तमाम विभाग मौके पर मौजूद हैं।



 
विज्ञापन

मौत की जानकारी से पहले एडिशनल डीसीपी साउथ ईस्ट ऐश्वर्या शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि यहां एक पुराना मंदिर है और उसके बगल में पुरानी झुग्गियां हैं। जहाँ कबाड़ी रहते हैं। रात भर हुई भारी बारिश के कारण दीवार गिर गई। हादसे के दौरान आठ लोग फंस गए, जिन्हें बचाकर अस्पताल ले जाया गया। 

आगे कहा कि हमें नहीं पता कि कितने लोग मारे गए, लेकिन हमारे अनुसार, 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जो शायद बच न पाएं। हमने अब इन झुग्गियों को खाली करा दिया है ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो। इससे पहले, दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जैतपुर इलाके में स्थित हरि नगर में एक इमारत गिरने की सूचना मिली थी। बाद की जांच में पता चला कि यह घटना इमारत गिरने की नहीं, बल्कि दीवार गिरने की थी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बारिश से आफत: सड़कें डूबी... ट्रैफिक की थमी रफ्तार, पेड़ भी गिरे: तस्वीरों में देखें NCR का हाल




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें