दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए शुक्रवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने संसदीय समिति की बैठक बुलाई थी, जिसे बाद में स्थगित करना पड़ा। स्थगन की वजह दिल्ली के तीन नगर निगमों के कमिश्नरों, डीडीए के उपाध्यक्ष और पर्यावरण सचिव व संयुक्त सचिव का बैठक में अनुपस्थित होना रहा।
समिति ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का मन बनाया है। गौरतलब है कि इस स्थायी समिति में कुल 31 लोग हैं। जिसमें राज्यसभा और लोकसभा दोनों के सांसद हैं। नीचे पढ़ें उनके नाम-
#UPDATE Parliamentary Standing Committee of Urban Development meeting has been postponed as 3 commissioners of MCD, Vice-Chairman of DDA, Secretary/Joint Secretary of Environment did not attend meeting. The Committee has taken serious note against the officers. https://t.co/RgpeXnboRT