नई दिल्ली।
दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई और रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए डीडीए ने लाजपत नगर से बारापुला नाले तक फ्लाईओवर के नीचे विकसित क्षेत्र की नियमित सफाई का कार्य शुरू करने की तैयारी की है। इसके लिए 24.27 लाख रुपये की लागत से टेंडर जारी किया गया है।
डीडीए के प्रोजेक्ट डिवीजन-2 की ओर से जारी निविदा के अनुसार फ्लाईओवर के नीचे विकसित योजना के अंतर्गत ढके हुए नाले के ऊपर बने पार्कों, आसपास के फुटपाथों व लाजपत नगर पुलिस स्टेशन के पास स्थित पुलिया से बारापुला नाले तक के पूरे क्षेत्र में प्रतिदिन सफाई हाेगी। इसके साथ ही कूड़े-कचरे का नियमित उठान कराया जाएगा। परियोजना को पूरा करने के लिए करीब छह महीने का समय तय किया गया है।