फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आज से 31 तक फिल्म फेस्टिवल, मथुरा और भैरों रोड पर पार्किंग प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
रिंग रोड के इस्तेमाल की सलाह, नियमों का उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में आज से दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल हो रहा है। 31 मार्च तक चलने वाले फेस्टिवल के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई रेंज के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक मथुरा रोड और भैरों रोड पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह रिंग रोड का इस्तेमाल करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टो किए गए वाहनों को भैरों मार्ग स्थित भैरों मंदिर के सामने ट्रैफिक पिट में रखा जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले आमंत्रित अतिथियों के लिए प्रवेश और निकास गेट नंबर-4 (भैरों मार्ग) और गेट नंबर 10 (मेट्रो स्टेशन के पास) निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

पार्किंग के लिए बेसमेंट पार्किंग-1 (भैरों मार्ग से प्रवेश) और बेसमेंट पार्किंग-2 (मथुरा रोड से प्रवेश) उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा भैरों मंदिर और नेशनल स्टेडियम में सरफेस पार्किंग की सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन


प्रभावित मार्ग और पार्किंग पाबंदियां (सुबह 10 से रात 10 बजे तक)
- मथुरा रोड-भैरों मार्ग से मथुरा रोड तक भारी ट्रैफिक की संभावना है।

- भैरों मार्ग- इस मार्ग पर भी वाहनों का दबाव बहुत अधिक रहेगा।

- नो-पार्किंग ज़ोन: मथुरा रोड और भैरों रोड पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

- झंडेवालान मंदिर: कालका दास चौक से झंडेवालान गोलचक्कर तक भारी वाहनों पर दोपहर 12 से रात 10 बजे तक रोक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें